Breaking News :
>>श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण>>पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता>>15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरेंदेश

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के घर पहुंचे और स्‍वजनों को बंधाया ढांढस

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, कुन्नूर। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में ताजनगरी के लाल पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। बीते बुधवार दोपहर को स्वजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह तक स्वजनों को अधिकारिक तौर पर पृथ्वी सिंह के निधन की सूचना नहीं मिली है। स्वजनों की पूरी रात रो-रोकर गुजरी। पिता सुरेंद्र सिंह बेटे के गम में गुमसुम हो गए हैं और मां सुशीला सुधबुध हो गई हैं। पूरी रात आंखों में गुजरी। दोपहर करीब डेढ़ बजे डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शहीद के घर पहुंचे और स्‍वजनों को ढांढस बंधाया। न्यूआगरा, सरन नगर निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके घर पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों का जमघट लगा हुआ है। पृथ्वी सिंह के मामा के पुत्र पुष्पेंद्र ने बताया कि स्वजनों को अब तक पृथ्वी सिंह के निधन के संबंध में कोई अधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं मिली है। कोयंबटूर में रह रहीं पृथ्वी सिंह की पत्नी कामिनी की परिजनों से बात हुई है। उन्होंने बताया कि आज शाम या शुक्रवार सुबह तक पृथ्वी सिंह का शव आगरा पहुंच सकता है। अंत्येष्टी आगरा में ही करने की तैयारी है। हालांकि स्वजनों को एयरफोर्स और प्रशासन से सूचना मिलने का इंतजार है।

पृथ्वी सिंह के पिता भी बेटे को याद कर आंखों में आंसू भर लाए। रुंधे गले से कह रहे थे कि 31 दिसंबर को मेरे बर्थडे पर अचानक पहुंचकर मुझे सरप्राइज देता था। लेकिन इस बार बर्थडे से पहले ये कैसा सरप्राइज दे दिया। पृथ्वी जिंदगीभर के लिए ये कैसा गम दे गया। बता दें कि बीते बुधवार को सीडीएस बिपिन रावत जिस हेलीकाप्टर में सवार थे, वह तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया था। विंग कमांडर पृथ्वी सिंह इस हेलीकाप्टर को चला रहे थे।

शहीद विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह के घर आज सुबह डीएम पीएन सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंचे हैं। उन्‍होंने स्‍वजनों को ढांढस बंधाया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!