Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश, “31 दिसंबर तक चार करोड़ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इससे बचाव की तैयारियों को और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि 31 दिसंबर तक चार करोड़ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाए। यानी इन बचे दिनों में प्रतिदिन कम से कम 17 लाख से अधिक टीके लगाए जाएं। उन्होंने अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों को परखने के लिए 17 दिसंबर व 18 दिसंबर को माक ड्रिल कर तैयारी को परखने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक 11.63 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और इसमें से 5.58 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। अभी भी 3.12 करोड़ लोग टीका लगवाने केंद्रों तक नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश कुल 17.21 करोड़ वैक्सीन लगाकर देश में अव्वल है, लेकिन ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब सभी जिलों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब है। ऐसे में कोविड जांच की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों और दूसरे राज्यों में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। अभी उत्तर प्रेदश में इसका कोई केस नहीं मिला है, ऐसे में बचाव के सभी जरूरी उपाय सख्ती के साथ किए जाएं। निगरानी कमेटियों को सतर्क किया जाए और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि अब कोरोना से संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्लस्टर माडल के दूसरे चरण में ऐसे 3.12 करोड़ लोग जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। घर-घर दस्तक अभियान के तहत आशा वर्कर ऐसे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!