Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद शोक में डूबा उत्तराखंड

नगर निगम में आज होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम भी किया निरस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद शोक में डूबे उत्तराखंड के साथ नगर निगम ने आज होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए हैं। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए दु:खद पल है और पूरा देश स्व. रावत और उनके साथ दुर्घटना में दिवंगत हुई उनकी पत्नी व अन्य सैन्य अफसरों के लिए शोकाकुल है। निगम में सामान्य दिनों की तरह आमजन के कार्य चलते रहेंगे, लेकिन गुरुवार को 24वें स्थापना दिवस पर किसी तरह का आयोजन नहीं होगा।

नगर निगम देहरादून के 24वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर निगम में लगाई गई जगमगाती लाइटों को महापौर के आदेश के बाद बंद कर दिया गया। महापौर इस समय पुणो में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्ये का निरीक्षण करने गए हुए हैं, मगर उन्होंने फोन पर ही नगर आयुक्त को समस्त आयोजन निरस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने ‘दैनिक जागरण’ से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि निगम की उपलब्धियां शहर की जनता के सामने हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण-21 में दून पहले 100 शहरों की सूची में शामिल हो गया है और अगले वर्ष पहले 50 शहरों की सूची में शामिल होना लक्ष्य है। महापौर ने भविष्य का खाका भी सामने रखा। उन्होंने अगले दो साल में 10 हजार व्यक्तियों को रोजगार देने का दावा किया। यह भी कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही दिव्यांगजन के लिए रोजगार में अलग कोटा तय किया जाएगा।

महापौर ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों को लेकर निगम ने शहर में अपने तीन हजार खंभे लगाए व पलटन बाजार समेत अन्य बाजार में अतिक्रमण पर अंकुश लगाया। इतना ही नहीं वार्डों में तीन साल में एक-एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए और वर्तमान में 50-50 लाख रुपये यानी 50 करोड़ के विकास कार्य गतिमान हैं। घंटाघर व गांधी पार्क का सुंदरीकरण का कार्य पूरा कराया, जो पिछले 12 साल से लंबित था। शहर के पुराने 60 वार्ड में 52 हजार नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं व नए वार्डो में 45 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा होने को है। स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने का काम चल रहा है। नगर निगम में तीन साल पूर्व शामिल किए गए 72 गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू हो चुका है

विधानसभा सत्र के बाद आयोजित होने वाली नगर निगम की बोर्ड बैठक स्वच्छता पर फोकस रहेगी। महापौर ने कहा कि शहर को और कैसे बेहतर किया जाए, इस संबंध में पार्षदों की राय ली जाएगी। स्वच्छता के लिए योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!