Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

मंदिर की नींव में मुंगेर के जमालपुर काली पहाड़ी के पत्‍थर को राम मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा

मुंगेर अयोध्या में बनने वाले प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में जमालपुर की काली पहाड़ी के पत्थरों का भी उपयोग हो सकता है। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट से जुड़े कामलेश्वर चौपाल के नेतृत्व में एक टीम जमालपुर आएगी। यह इन पत्थरों के नमूनों की जांच लैब में कराएगी। यदि सब कुछ सही रहा तो इस दिशा में आगे का काम किया जाएगा।

जमालपुर के इतिहासकार और अधिवक्ता निर्मल कुमार सिंह, विहिप से जुड़े भवेश चौधरी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बसंत राणा ने काली पहाड़ी के पौराणिक और धार्मिक महत्व के बारे में कामेश्वर चौपाल को जानकारी दी थी।

300 वर्ष पुरानी मां काली की है प्रतिमा : जमालपुर से अमझर कोलकाली तक फैली काली पहाड़ी पर 300 वर्ष से अधिक प्राचीन मां काली की काले पत्थर की प्रतिमा है। इसे इसी पहाड़ी के क्वार्टजाइट पत्थर को तराश कर बनाया गया है। इतिहासकार निर्मल सिंह बताते हैं कि कहलगांव व मंदार आदि जगहों पर खुदाई के दौरान मिली प्रतिमाओं के भी काली पहाड़ी के पत्थर से बने होने की बातें सामने आई है। महाभारत काल से भी इसका जुड़ाव रहा है। वनवास के दौरान पांडवों ने इस पहाड़ी पर कुछ समय व्यतीत किया था।

होता था स्लेट का निर्माण : काली पहाड़ी के पत्थर से कभी स्लेट का निर्माण होता था। इस काम से सैकड़ों लोग जुड़े हुए थे। बाद में राज्य सरकार ने पत्थर उत्खनन पर रोक लगा दी। इस कारण स्लेट का कारोबार भी लगभग बंद हो गया। हालांकि, माफिया इसके पत्थरों की तस्करी कर रहे हैं। वन विभाग के रेंजर विनय कुमार ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए वन रक्षक और गार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई है।

श्रीराम मंदिर में जमालपुर की काली पहाड़ी के पत्थरों के इस्तेमाल के लिए राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट से जुड़े कामेश्वर चौपाल एवं प्रस्तरीय मूर्ति विशेषज्ञ दल को आमंत्रित किया गया है। ये पत्थरों की जांच करेंगे। अगर अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में काली पहाड़ी के पत्थरों का उपयोग होता है, तो यह काली पहाड़ी के लिए गौरव की बात होगी। –  निर्मल कुमार सिंह, इतिहासकार सह अधिवक्ता

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!