Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
देश

PM मोदी ने की मीनाक्षी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना, आज तमिलनाडु-केरल में ताबड़तोड़ रैलियां

मदुरै[तमिलनाडु], प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव प्रचार के बाद अब दक्षिण भारत का रुख कर चुके हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी यहां 4 चुनावी रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी  आज तमिलनाडु और केरल में चुनाव प्रचार करने जा रहे है। इस दौरान वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी गुरुवार देर शाम ही तमिलनाडु पहुंच गए थे। देर शाम तमिलनाडु पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। मंदिर पहुंचने पर मीनाक्षी सुंदरेश्वरर मंदिर में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को मदुरै से ही चुनावी जनसभा की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी की जनसभा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। मदुरै में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह केरल की ओर निकल जाएंगे। यहां पर पीएम मोदी पथानामथिट्टा में जनसभा करेंगे।

इसके बाद सवा 4 बजे प्रधानमंत्री कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। कन्याकुमारी में जनसभा के बाद पीएम मोदी फिर केरल जाएंगे और वहां वह सवा 6 बजे तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

5000 किमी का सफर, चार राज्यों में 7 रैलियां

तमिलनाडु और केरल में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान पीएम दो बार तमिलनाडु और दो बार केरल के बीच उड़ान भरेंगे। पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे अपनी यात्रा दिल्ली से शुरू की थी। 36 घंटे में अपने सफर में पीएम मोदी का चार राज्यों में सात रैलियां करने का कार्यक्रम है. गुरुवार को तीन रैलियां कर चुके हैं। सात रैलियां आज शुक्रवार को करेंगे। बीजेपी मीडिया सेल के संयोजक अनिल बलूनी ने ट्वीट कर ये जानकारी शेयर की। बलूनी ने ट्वीट कर लिखा- दिल्ली से असम, असम से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु, तमिलनाडु से केरल- पीएम मोदी करेंगें 36 घंटे में 5000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!