Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधान सभा क्षेत्र विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत 25 मोटर मार्गों के डामरीकरण की दी गयी स्वीकृति बट्टाखाल के अन्तर्गत 25 मोटर मार्गों के डामरीकरण की दी गयी स्वीकृति

  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्रयासों से क्षेत्रीय जनता की वर्षों से लंबित माँग होगी पूर्ण
  • तुरन्त होगा मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। विधान सभा क्षेत्र विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत 25 मोटर मार्गों के डामरीकरण की दी गयी स्वीकृति बट्टाखाल के अन्तर्गत विभिन्न विकास खण्डों में वार्षिक अनुरक्षण मद एवं राज्य मद के तहत 25 मोटर मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति दी गयी है।

क्षेत्रीय विधायक व उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट में सतपाल महाराज के जन सम्पर्क अधिकारी राय सिंह नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्रयासों से वर्ष 2020-21 में जीर्ण-शीर्ण मोटर मागों के डामरीकरण हेतु क्षेत्रीय जनता वर्षों से माँग कर रही थी। इस सम्बन्ध में हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को अपने कैम्प कार्यालय में बुलाकर क्षेत्र की अधिक से अधिक मोटर मार्गों के डामरीकरण के निर्देश दिये थे। जिनमें दमदेवल-गडरी मोटर मार्ग, सलाण ग्राम सम्पर्क मोटर मार्ग, गवाणी-झलपाणी मोटर मार्ग, संगलाकोटी-भैड़गांव मोटर मार्ग, बिजोरापानी-कुण्जखाल-कोलाखाल मोटर मार्ग, ओडगांव-बौन्दरखाल मोटर मार्ग, सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग, दुधारखाल-वड्डा-ताड़केश्वर मोटर मार्ग, सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग, गवाणां-कमलखेत-बन्दूण मोटर मार्ग, मैठाणाघाट-ढौंर-जाखणी-तकुलसारी- रसिया महादेव-सौंपखाल-दिवोली-बन्दरकोट-नौलापुर मोटर मार्ग, कोटा-पिपली मोटर मार्ग, भरपूर-सेम-ग्वाड़-कुलासू मोटर मार्ग, जणदादेवी-मरड़ा-स्योली-अन्दखिल-रीठाखाल मोटर मार्ग, बेरीखाल-मौन्दाणी-बछेली- बग्याली-जणदादेवी मोटर मार्ग, बडोली-बिन्जोली मोटर मार्ग, वैन्डुल-मुसासू-तूनाखाल मोटर मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधान सभा क्षेत्र में राज्य सेक्टर से किर्खू-कोटा-पिपली, खुलेऊ-पिपली-कुमराड़ी-सालकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण तथा भगवती तलिया-कमलिया-संराईखेत मोटर मार्ग के कि०मी० 05 में आर०सी०सी० मोटर सेतु के निर्माण के साथ-साथ राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखंड पोखरा के अंतर्गत दमदेवल गडरी मोटर मार्ग द्वितीय चरण के अवशेष भाग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्यशासनादेश, विकासखण्ड पोखरा के अंतर्गत द्वितीय चरण में घंडियाल-कनोठखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण, विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत पाटीसैण-एकेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी हेतु मोटर मार्ग का नवनिर्माण और सतपुली स्थित लोक निर्माण विभाग लैन्सडान के निरीक्षण भवन (6 सूटर का अतिथि गृह सहित) नवनिर्माण के कार्यों की प्रशासकी एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है जिनमें शीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री, पर्यटन एवं सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व
उत्तराखंड सरकार।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.