Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रि‍ंग रोड स्थित टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाईओवर का करेंगे शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, लखनऊ। रि‍ंग रोड स्थित टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाईओवर का उद्घाटन और खुर्रमनगर फ्लाईओवर का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम से शुक्रवार सुबह 11 बजे करेंगे। 1.83 किमी लंबे और चार लेन वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण जून 2019 से चल रहा था। इंजीनियरि‍ंग कालेज से मुंशी पुलिया और विकास नगर से कुर्सी रोड के इंटरसेक्शन को टेढ़ी पुलिया चौराहे के नाम से जाना जाता है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रोजाना हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सि‍ंह ने कुछ माह पूर्व इस फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया था। लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सि‍ंह इसे पूरा कराने में लगे थे। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना काल में काम बाधित होने के बावजूद नियत समय पर यह काम पूरा कर लिया गया। आधुनिक तकनीक पर आधारित यह फ्लाईओवर सड़क के केंद्र से जाने वाले डिवाइडर और सि‍ंगल पिलर पर खड़ा है। पुल का मध्य भाग, जो चौराहे का है, उसकी ऊंचाई करीब साढ़े आठ मीटर है। इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने से सीतापुर रोड से मुंशी पुलिया होते हुए पॉलीटेक्निक की ओर जाने वाले और कुकरैल फ्लाईओवर से होकर कालिदास मार्ग और एयरपोर्ट तक जाने वाले वाहन तेज गति से आ-जा सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!