Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुनी गई जनता की समस्यायें

इस अवसर पर दर्ज किये गए 30 शिकायतें/अनुरोध पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2023, सोमवार, टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्यायें सुनी गई। इस मौके पर 30 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर ग्राम भेलुन्ता प्रतापनगर के रामकृष्ण जोशी ने #प्रतापनगर पम्पिंग योजना निर्माण से अपने खेतों को हुए नुकसान एवं जंगली जानवर से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम प्रतापनगर, अधिशासी अभियन्ता जल निगम एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। जगदीश कुलियाल सचिव भा.क.पा. उत्तराखण्ड ने गूलर-सालब-भगवासेरा घेराधार जमोला मोटरमार्ग के किमी 10 से आगे किमी. 20 तक के नव निर्माण एंव वन भूमि स्थानान्तरण करने का अनुरोध किया गया, प्रकरण के संबंध में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नरेन्द्रनगर को 10 किमी तक का स्टेट्स रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम सांकरी के प्रेमलाल भट्ट ने एनएच 94 ऑल वेदर रोड़ ग्राम सांकरी के ‘विला कुंआ’ तोक के डम्पिंग जोन भुगतान करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर एडीएम/एसएलएओ को एक सप्ताह में प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

एडवोकेट कोटे कम्पाउंड नई टिहरी देवेन्द्र सिंह दुमोगा ने तहसील प्रतापनगर के अन्तर्गत तेलुंगा मांजफ-घोल्डानी मोटर मार्ग हेतु अधिग्रहित फलदार वृक्षों के मुआवजे की गई, इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग टिहरी को 15 दिन में आवश्यक कार्यवाही कर निस्तारित करने के निर्देश दिये। प्रदीप सजवाण निवासी ई-ब्लॉक नई टिहरी ने भूमिधर विस्थापित की हैसियत से आंवटित प्लाट पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की गई, जिस पर एसडीएम टिहरी को 03 दिवस में जाँच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

इसके अलावा जनता मिलन कार्यक्रम में राशन कार्ड बनवाने, भूमि आंवटन लाटरी में सम्मिलित करने, विस्थापित भवन/जमीन स्वामियों की निःशुल्क रजिस्ट्री करवाने, घर के आंगन से बिजली का पोल हटाने, खाता खतौनी/भू-अभिलेख में नाम दर्ज करने, जल जीवन मिशन के तहत लाभान्वित करने, नया अन्तोदय राशन कार्ड बनवाने, नई सड़क का सर्वे, मलबे से दबे सिचिंत खेतों की स्लेब सफाई हेतु अनुमति, ऑन लाइन मोबाइल मॉनिटरिंग के द्वारा हाजरी न लगने आदि शिकायते/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जिनके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!