Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सामाजिक न्याय सप्ताह : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को 15 मई से 15 जून तक अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करने का दिया निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2023, मंगलवार, नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संसदीय दल की बैठक में हाल ही में पूर्वोत्तर में हुए चुनावों में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका सम्मान किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू समेत भाजपा के कई सांसद मौजूद रहे।

सामाजिक न्याय सप्ताह

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने सांसदों को निर्देश दिए हैं। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। हम 6 अप्रैल से 14 अप्रैल (बीआर अंबेडकर के जन्मदिन) सप्ताह को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर 15 मई से 15 जून तक सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने को कहा है। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का किसी भी माध्यम से प्रचार करने को कहा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता में इजाफा

भाजपा ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में से तीनों में अपनी सरकार बनाई है। त्रिपुरा में माणिक साहा के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी हैं, वहीं मेघालय और नगालैंड में भी भाजपा ने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई है।

मालूम हो कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की 180 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से कांग्रेस केवल पांच सीट ही जीत पाई है। इस जीत के साथ ही पीएम मोदी की एक बार फिर लोकप्रियता देखने को मिली। अब यह लोकप्रियता भाजपा के गैर-पारंपरिक गढ़ों के मतदाताओं को साधने में भी मददगार साबित हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!