Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने रखी अपनी माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद रिक्त होने पर संबंधित स्कूल में ही तैनात शिक्षकों को वरिष्ठता के क्रम में डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति देने की मांग की है।

परिषद के पदाधिकारी शनिवार को विधायक महेश जीना की अगुआई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिले। परिषद के प्रांतीय महामंत्री एके कौशिक ने कहा कि किसी भी अशासकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक का पद रिक्त होने पर स्कूल के ही वरिष्ठ शिक्षक को डाउनग्र्रेड प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति मिलनी चाहिए। अगर स्कूल में तैनात वरिष्ठतम शिक्षक अहर्ता पूर्ण नहीं करता या पद के लिए इच्छा जाहिर नहीं करता तो द्वितीय वरिष्ठ शिक्षक को मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश के माध्यमिक अशासकीय विद्यालयों में विगत पांच से छह वर्षों से प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों को शिक्षा अधिनियम 2006 के अनुसार पदोन्नति एवं अनुमोदित करने की मांग भी की। वहीं, अशासकीय जूनियर हाई स्कूलों में तैनात वरिष्ठतम शिक्षकों को शिथिलता प्रदान कर पांच दिसंबर 2016 के शासनादेश के आधार पर प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति करने की मांग की।

परिषद ने स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती करने, समग्र शिक्षा के अंतर्गत गणवेश, पाठ्य पुस्तकें, जूते, विज्ञान उपकरण और अन्य लाभ देने की मांग भी की। शिक्षक और कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना का लाभ देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य शिक्षकों को वर्ष 2016 से पूर्व की भांति तदर्थ सेवाओं का लाभ एवं सेवानिवृत्त पेंशन आदि लाभ देने की मांग भी की। कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सुयाल, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा हिमांशु तिवारी, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा दीपक फुलेरिया, अल्मोड़ा से अशोक तिवारी, जिला अध्यक्ष देहरादून डा0 एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!