Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भट्टटोवाला ग्राम पंचायत में आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 19 लाख रूपये देने की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, ऋषिकेश। भट्टटोवाला ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ग्राम पंचायत में आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण के लिए विधायक निधि से 19 लाख रुपए देने की घोषणा की, जबकि ग्राम पंचायत के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 100 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। भट्टटोवाला ग्राम पंचायत में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है और इसी प्रक्रिया के अंतर्गत निरंतर ऋषिकेश विधानसभा में विकास की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि भट्टटोवाला ग्राम पंचायत के अंतर्गत आंतरिक मोटर मार्ग, विद्युत व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति से अनेक कार्य संचालित किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि इतना ही नहीं विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष है  अनेक जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। श्री अग्रवाल ने कोरोना काल  का उल्लेख करते हुए कहा है कि अभी करोना समाप्त नहीं हुआ उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि करोना काल के दौरान अनेक स्थानों पर राशन वितरण, सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण  किए गए जिससे जनता को लाभ हुआ है। इस अवसर पर भट्टटोवाला ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया साथ ही उन्होंने विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए  आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर बट्टोवाला ग्राम प्रधान दीपा राणा ने कहा है कि क्षेत्र में विकास के अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका श्रेय विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को जाता है। कार्यक्रम में डोईवाला के ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, प्रधानदीपा राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा बिष्ट, उपप्रधान आशीष पोखरियाल,  समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, अबल सिंह रावत, हर पाल राणा, रविंद्र रमोला, अरुण विस्ट, सतपाल राणा, सुभाष डोभाल, संगीता राणा, नीलम चमोली,  प्रीतम थलवाल, मनोज राणाकोटी, सिताब सिंह पयाल आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.