Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

साठ किलो की समस्याएं पीठ पर लादकर यह शख्स पहुंचा डीएम दरबार

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के कलक्ट्रेट में एक अजब नजारा देखने को मिला। चीन सीमा से लगे अंतिम छोर का क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी मेंबर) साठ किलो वजन के प्रार्थना पत्र पीठ पर लादे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस व्यक्ति को देखने वाले हैरान हो गए।

चीन सीमा से लगे दारमा क्षेत्र पंचायत के नागलिंग गांव निवासी मनोज कुमार नगन्याल 2009 से 2014 तक ग्राम प्रधान रहे। 2014 से दारमा के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इस क्षेत्र में सीपू, मार्छा, गो, तिदांग, विदांग, बालिंग, बौगलिंग, सौन, चल, नागलिंग, सेला, दर, दुग्तू, दांतू, ढाकर, दर गांव आते हैं।

सभी गांव उच्च हिमालयी चीन सीमा से लगे हुए हैं। यह क्षेत्र आपदा से लेकर तमाम समस्याओं से जूझता है। युवा, अविवाहित पंचायत प्रतिनिधि इन समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहता है।

मनोज कुमार नगन्याल द्वारा समस्याओं के लिए केंद्र, राज्य सरकारों के अलावा डीएम, एसडीएम को हमेशा पत्र भेजे जाते रहे हैं। पिछले नौ सालों के बीच शासन, प्रशासन और सरकार को भेजे गए ज्ञापन और पत्रों की उनके पास सुरक्षित प्रतिलिपि की संख्या हजारों में हो चुकी है। इनका वजन साठ किलो हो चुका है।

मनोज कुमार के अनुसार इनमें से केवल बीस फीसद पर ही कार्य हो सके हैं। इन पत्रों को जिलाधिकारी को दिखाने के लिए मनोज कुमार धारचूला से सौ किमी दूर वाहन से जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां से कुछ दूरी पर स्थित कलक्ट्रेट तक वह साठ किलो वजन के कागज पीठ पर लाद कर डीएम दरबार तक गए।

एक छोटे कद के युवक के सिर पर रस्सी के सहारे पीठ पर लदे कागजात लेकर कलक्ट्रेट में प्रवेश करते ही पूरे परिसर में चर्चा फैल गई। मनोज कुमार ने मीडिया कर्मियों को अपने कागजात दिखाए। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की भौगोलिक स्थित बेहद दुर्गम है। डीएम सी रविशंकर ने मनोज को समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!