Breaking News :
>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज>>पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
उत्तराखण्ड

युवक ने ससुराल आए दामाद की गोली मारकर हत्या की, जानिए क्‍या है वजह

हरिद्वार: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने ससुराल आए दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना आज सुबह करीब आठ बजे की बहादराबाद थाना क्षेत्र के बहादरपुर सैनी गांव की है। संजय पुत्र नथलू निवासी गांव मुजाहिदपुर बहादराबाद के गांव बहादरपुर सैनी आया हुआ था। वह अपने चचेरे ससुर मेघराज के साथ ससुराल के बाहर खड़ा हुआ था। तभी गांव का मनजीत पुत्र राजकुमार वहां पहुंचा और संजय को गोली मार दी।

लहुलुहान संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने मंजीत को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर बहादराबाद थाना पुलिस सहित आला अधिकारी गांव पहुंचे।

हत्या से पहले आरोपित ने एक युवक पर भी फायर झोंका दिया। इससे तेलूराम पुत्र जयपाल घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खाली खोखे बरामद किए हैं। अभी तक की पड़ताल में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग निकल कर सामने आया है। पुलिस को पता चला है कि आरोपित मंजीत का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी एक साल पहले संजय से कर दी थी। तभी से वह संजय से रंजिश पाले हुए था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!