Breaking News :
>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज>>पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवारों पर राहुल गांधी का हमला, बताया ‘मोस्ट वांटेड’

नई दिल्‍ली । चुनावी वादों और आरोपों-प्रत्‍यारोपों के दौर को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्‍ट की और राज्‍य में भाजपा उम्‍मीदवारों को दागी बताया।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘डियर मोदी जी, आप बहुत बोलते हैं। कठिनाई ये है कि आपका काम आपकी बात से मेल नहीं खाता।‘ इस ट्वीट के साथ उन्‍होंने कर्नाटक में भाजपा उम्‍मीदवारों की एक वीडियो पोस्‍ट की है और कहा है कि यह वीडियो ऐसा लग रहा जैसे इसमें ‘कर्नाटक के मोस्‍ट वांटेड’ हैं।

राहुल की ओर से पोस्ट वीडियो में रेड्डी ब्रदर्स, भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार बीएस येदियुरप्पा समेत कुल 11 नेताओं की तस्‍वीरें हैं, जिनमें इनके नाम और भ्रष्टाचार के मामलों की संख्‍या बतायी गयी है। इसके साथ ही राहुल ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि क्या वे इन लोगों को उम्मीदवार बनाए जाने पर बोलेंगे?

बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 15 मई को आएंगे। कांग्रेस के सामने जहां सत्ता बचाने की चुनौती वहीं भाजपा कर्नाटक में एक बार फिर से सरकार बनाने की जुगत में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!