Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में बढ़ाए जायेंगे बेड’

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सरकार बेड में इजाफा करेगी। दिल्ली में कोरोना के हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर अहम बैठक बुलाई थी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा स्वास्थ्य के आला अधिकारी भी शामिल हुए।  बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हम सरकार और निजी दोनों ही तरह के अस्पतालों में बेड की संख्या में इजाफा करने के लिए कदम उठायेंगे। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 के प्रॉटोकॉल का पालन करें। बिना वजह अस्पताल नहीं जायें। अगर आप नियमों के हिसाब से उम्र के दायरे में आते हैं तो कोरोना की वैक्सीन जरूर लें। बता दें कि रविवार को ही 24 घंटे के दौरान कोरोना के 10,774 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना केस 7,25,197 पहुंच गए हैं।

वहीं, राजधानी दिल्ली में बढ़े संक्रमण के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की यह लहर अभी और कहर ढा सकती है। प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार की नींद उड़ी हुई। यही वजह है कि दिल्ली सरकार न सिर्फ छोटे अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज की अनुमति दी है, बल्कि बेड की संख्या 18 से 20 हजार तक ले जाने की कवायद भी शुरू कर दी है।

मुख्य सचिव के स्तर पर कुछ दिन पहले हुई बैठक में तय हुआ है कि होम आइसोलेशन के लिए व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। पूर्व के अनुभवों को देखते हुए पिछली बार रह गई कमियों को दूर किया जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीजों से इस बार फोन पर प्रतिदिन जानकारी ली जाए और उनकी सुविधायें बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। गत दो मार्च को दिल्ली में 777 कोरोना के मरीज होम आइसोलेशन में थे। 11 अप्रैल को यह संख्या 17 हजार 93 पहुंच गई।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि होम आइसोलेशन की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। रविवार को दिल्ली में 10732 मरीज मिले हैं। संक्रमण की गति को देखते हुए विशेष मान रहे हैं कि अभी मामले और अधिक तेजी से बढ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!