Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए, प्रदेश में स्कूलों व कॉलेजों को अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने देहरादून (शहर क्षेत्र), हरिद्वार, हल्द्वानी और नैनीताल में बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं के लिए दिवसीय स्कूल 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया है। लेकिन, सरकार के इस निर्णय में आवासीय स्कूलों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इससे आवासीय स्कूल असमंजस में हैं कि बच्चों की पढ़ाई जारी रखें या उन्हें वापस घर भेजें। फिलहाल आवासीय स्कूलों को इस मामले में सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन का इंतजार है। वहीं, इस संबंध में स्कूलों के मत की बात करें तो अधिकांश निजी आवासीय स्कूल छात्रों को घर भेजने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से छात्र पढ़ाई करने के लिए लौटे थे। कई बच्चे दूसरे राज्यों से भी हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा घर भेजा गया तो जल्दी बुला पाना मुश्किल हो जाएगा।

कैबिनेट के फैसले के बाद बीते दो दिन में दून के ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से नॉन बोर्ड कक्षाओं के ज्यादातर छात्र-छात्राएं घर जा चुके हैं। शुक्रवार तक स्कूल में छठी से 12वीं तक के 367 छात्रों में से 260 की उपस्थिति लग रही थी। अब बोर्ड के 81 और नॉन बोर्ड के 12 छात्र ही स्कूल में रह गए हैं। जो छात्र स्कूल में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें जबरन घर नहीं भेजा जा रहा। वेल्हम ब्वॉयज स्कूल की मीडिया प्रभारी मोनिका ने बताया कि अभी छात्रों को घर नहीं भेजा जा रहा।

इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की गाइडलान का इंतजार किया जा रहा है। वेल्हम गर्ल्‍स स्कूल को यहां कोरोना संक्रमण फैलने के बाद फिलहाल बंद ही कर दिया गया है। द दून स्कूल ने बच्चों को स्कूल में रखने या ले जाने का फैसला अभिभावकों पर छोड़ दिया है। एशियन स्कूल की मीडिया प्रभारी अपर्णा ने बताया कि अभी बोर्ड कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को ही स्कूल बुलाया गया है। अन्य कक्षाओं के छात्रों को स्कूल बुलाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब अग्रिम आदेश तक पढ़ाई ऑनलाइन ही कराई जाएगी। पेसलवीड के प्रिंसिपल जतिन सेठी ने कहा कि फिलहाल छात्रों को स्कूल में ही रखा गया है। बार-बार बाहर जाना और वापस आना भी उनके लिए खतरे से खाली नहीं है। शासन के आदेश के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

शुक्रवार को देर रात तक चली कैबिनेट की बैठक में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 30 अप्रैल तक सभी नॉन बोर्ड कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाने का फैसला लिया गया था। हालांकि, शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन छुट्टी के चलते इसका कोई आधिकारिक आदेश अब तक जारी नहीं हो सका है। आज इस संबंध में आदेश जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, आदेश जारी होने से पहले ही सरकारी स्कूलों में कैबिनेट के फैसले को पूरी तरह लागू कर दिया गया है। ज्यादातर दिवसीय निजी स्कूल भी इस फैसले पर अमल कर रहे हैं। जबकि, कुछ दिवसीय निजी स्कूल शासन और शिक्षा विभाग के स्पष्ट आदेश के बाद ही स्कूल बंद करने की तैयारी में हैं।

अध्यक्ष, प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन, प्रेम कश्यप ने कहा करीब एक साल बाद किसी तरह स्कूल खुल पाए थे। छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलने लगी थी। अब सरकार ने दोबारा स्कूल बंद करने का फैसला लेकर छात्रों को नियमित पढ़ाई से दूर कर दिया है। हम अपने स्कूल स्पष्ट आदेश आने तक जारी रखेंगे। सरकार को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!