Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सोनू सूद के बाद अभिनेत्री रवीना टंडन ने देश में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते की बोर्ड परीक्षायें रद्द करने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के बाद अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने देश में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते बोर्ड परीक्षायें करने की मुखालफत की है। रविवार को उन्होंने ट्विटर पर कहा कि ये वक्त तनावपूर्ण है और बच्चों का इस समय में एग्जाम देना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘अपने बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्रो के लिए ये वक्त बहुत ही तनावपूर्ण है और इस समय बच्चें लॉकडाउन मॉड में हैं। बच्चे परीक्षा देने के लिए बाहर निकालते हैं तो वो अपने घर में मौजूद वरिष्ठ नागरिक और स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से जूझ रहे परिवार के सदस्यों को जोखिम में डाल देंगे।’

इससे पहले अभिनेता सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उन्होंने बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन न कराने की बात कही थी। अभिनेता ने वीडियो में कहा, ‘छात्रों की ओर से, मैं एक निवेदन करना चाहता हूं। सीबीएसई और बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होने जा रही हैं, मुझे नहीं लगता कि छात्र मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा में बैठने के लिए तैयार हैं।’

वीडियो में आगे ‘उन्होंने सऊदी अरब और मैक्सिको जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा इन देशों में कोरोना के बहुत कम मामले होने के बावजूद भी शैक्षणिक संस्थानों ने परीक्षा रद्द कर दी हैं। लेकिन हमारे यहां केस बहुत ज्यादा हैं और हम फिर भी एग्जाम कराने की सोच रहे हैं, जोकि ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ऑफलाइन परीक्षा के लिए ये सही वक्त है। मैं चाहूंगा कि हर कोई आगे आए और इन छात्रों का समर्थन करें, जिससे की छात्र सुरक्षित रहे।’

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘मैं उन सभी छात्रों से समर्थन करने का आग्रह करता हूं। जो इस मुश्किल वक्त में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने के लिए मजबूर हैं। एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि इतने सारे जीवन को खतरे में डालने के बजाए उन्हें प्रमोट करने के लिए एक आंतरिक मेथड होना चाहिए।’ साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया बोर्ड परीक्षाएं रद्द कराने के लिए एक हैशटैग भी बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!