Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण को मात देकर दिल्ली से देहरादून वापस लौटे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर दिल्ली एम्स से देहरादून वापस लौट आए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में अपने स्वस्थ होने की जानकारी देते हुए एम्स की पूरी टीम और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है।

विदित रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 24 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। 25 मार्च को उनका स्वास्थ्य बिगडऩे पर उन्हें एम्स, नई दिल्ली के लिए रेफर किया गया। तब से ही वह वहीं उपचार करा रहे थे। हालत में सुधार होने पर उन्हें शनिवार को आइसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उनकी कोरोना की फिर से जांच की गई। उनकी दोनों ही रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

इंटरनेट मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने स्वस्थ होने की खबर साझा की। उन्होंने लिखा की ईश्वर व सभी के आशीर्वाद से वह स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आदि का भी कोरोना से युद्ध में मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने  लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने उनके प्रति गहरी संवेदना दिखाई, इनका सौहार्द उनके सार्वजनिक जीवन की पूंजी बनकर रहेगा। रविवार देर शाम वह देहरादून स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने उनके वापस आने पर स्वागत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!