Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर पश्चिम बंगाल से लौटे सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर हुए कोरोना संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह कार्यकर्त्‍ताओं के साथ भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पश्चिम बंगाल गए थे। शनिवार को वह अपने घर लौटे थे। पुंडीर को सीएचसी सहसपुर के चिकित्सकों ने सुद्धोवाला स्थित आवास में होम आइसोलेट कराया है। जबकि विधायक के साथ गए कार्यकर्त्‍ताओं ने भी कोरोना जांच कराई है। उनकी रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन सभी ने अपने स्वजनों से दूरी बनाई हुई है।

सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर पिछले एक माह से कार्यकर्त्‍ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। बीच में होली पर वह घर आए थे और दोबारा पश्चिम बंगाल गए थे। जहां से विधायक पुंडीर कार्यकर्त्‍ताओं के साथ शनिवार को सुद्धोवाला स्थित घर पहुंचे थे। विधायक को खांसी व जुखाम की शिकायत थी। इसके चलते उन्होंने सीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता स्याना को फोन कर कोरोना जांच कराने के लिए कहा था।

चिकित्सकों ने विधायक व कार्यकर्त्‍ताओं का कोरोना टेस्ट किया था। जिसमें विधायक पॉजिटिव आए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. स्याना ने इसकी पुष्टि की। वहीं पुराने आरटीपीसीआर में केहरी गांव में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में 34 एंटीजिन टेस्ट किए गए। टेस्ट में बाबूगढ़ में एक महिला व गीता भवन रोड पर दंपती संक्रमित पाए गए। कोविड डयूटी में तैनात डॉ0 ऋतु जोशी ने इसकी पुष्टि की। उधर, सहसपुर व विकासनगर के अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त डोज पहुंच चुकी है, लेकिन रविवार को वैक्सीनेशन का सेशन नहीं होने की वजह से टीकाकरण नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!