Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

रोडवेज कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर, बसों के पहिए हुए जाम

देहरादून : कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने देहरादून मंडल में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार और रूडकी डिपो में बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

हड़ताल के चलते रोडवेज की सभी वाल्वो, एसी और डीलक्स बसें खड़ी हो गई। कर्मचारियों ने देहरादून आईएसबीटी पर धरना प्रदर्शन भी आरंभ कर दिया।

कल देर रात तक रोडवेज प्रबंधन से वार्ता का दौर चलता रहा, लेकिन तीन दौर की वार्ता विफल हो गई। इसके बाद यूनियन के कर्मचारी आधी रात से ही कार्य बहिष्कार पर चले गए। आज सुबह से रोडवेज की बसें खड़ी होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। लंबी दूरी के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही।

दिल्ली, चंडीगढ़, हल्द्वानी, जयपुर, फरीदाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अम्बाला, धर्मशाला, गुरुग्राम आदि जाने वाली बसें खडी हैं। वहीं, रोडवेज प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था का दावा कर रहा है।

हड़ताल से करीब 400 बसों के प्रभावित होने का अंदेशा है। कार्यबहिष्कार के चलते कर्मचारियों ने पहले से छुट्टी लेनी शुरू कर दी थी। अकेले दून जिले में ही दो सौ से ज्यादा चालक-परिचालक छुट्टी के आवेदन कर चुके हैं। यूनियन परिचालकों की प्रोन्नति के साथ ही अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों और कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग कर रही है।

साथ ही डीजल चोरी कर रहे अनुबंधित आपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई समेत देहरादून मंडल में कार्यरत एसकेएस एजेंसी की विजिलेंस जांच कराने की मांग भी है। समय से वेतन देने व नए मार्गों पर बसें संचालित करने की भी मांग भी यूनियन उठा रही है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि इस संबंध में गुरूवार को तीन दौर की प्रबंधन के साथ बैठक हुई मगर हल नहीं निकला। ऐसे में आधी रात से यूनियन ने आंदोलन शुरू कर दिया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *