Breaking News :
>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में चढ़ेंगे चौलाई के लड्डू, रिंगाल की टोकरी में मिलेगा प्रसाद

रुद्रप्रयाग : इस यात्रा सीजन से केदारनाथ धाम में चौलाई के लड्डू ही प्रसाद के रूप में चढ़ेंगे। हेली सेवा से दर्शन करने वाले यात्रियों को यह प्रसाद रिंगाल की टोकरी में उपलब्ध कराया जाएगा। केदारनाथ स्थानीय प्रसाद योजना की तैयारी बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जिला मुख्यालय के सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि चौलाई के लड्डू बनाने और उनका विक्रय करने के लिए केदारनाथ प्रसाद संघ का गठन किया गया है। जिले में कार्यरत सभी गैर सरकारी संस्थाएं अथवा कोई अन्य संस्थान, जो स्थानीय उत्पादों को लेकर कार्य कर रहे हैं या करना चाहते हैं, केदारनाथ प्रसाद संघ से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कहा कि पूर्व में बाबा केदार को इलायची का प्रसाद चढ़ाया जाता था, लेकिन इस वर्ष से स्थानीय उत्पाद से निर्मित लड्डू ही प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाएंगे। इससे जो भी लाभ अर्जित होगा, उसका लाभांश इस कार्य से जुड़े हुए प्रत्येक कार्यकर्ता में बांटा जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों को आजीविका की ओर से लड्डू बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही लड्डू बनाने वाली संस्थाओं को एफएसएसएआइ (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से लाइसेंस लेना होगा, ताकि लड्डू की गुणवत्ता बनी रहे। बैठक में प्रभारी सीडीओ एनएस रावत, पीडी एमएस नेगी, डीडीओ एएस गुंज्याल समेत एनजीओ व आजीविका के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंदिर समिति व संघ के बीच होगा एमओयू

जिलाधिकारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और केदारनाथ प्रसाद संघ का जल्द एमओयू कराया जाएगा। ताकि अन्य किसी भी प्रकार के उत्पाद को मंदिर में न चढ़ाया जा सके।

अन्य स्थानीय उत्पाद भी होंगे केदारनाथ में उपलब्ध

जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ में चौलाई के लड्डू के साथ स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार चौलाई का चूरमा, धूप, भस्म, जूट अथवा कपड़े के बैग, ङ्क्षरगाल की टोकरी आदि सामाग्री भी उपलब्ध रहेगी। इस पूरे कार्य का दायित्व एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना को दिया गया है। प्रसाद के लिए एक स्टोर सोनप्रयाग और दूसरा केदारनाथ में खोला जाएगा। इससे व्यापारियों को प्रसाद लेने में असुविधा नहीं रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!