Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
उत्तराखण्ड

अनिल बलूनी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न करने के कारण नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात विधानसभा में रिटर्निंग अफसर ने उन्हें राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया। निर्वाचित होने के बाद अनिल बलूनी ने कहा कि वे अगले छह वर्षों में उत्तराखंड के लिए ऐसा काम करेंगे जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी।

गुरुवार को विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान नामांकन कक्ष में प्रमाण-पत्र लेने के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अरविंद पांडेय भी मौजूद रहे। उनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने उनका मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी।

इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी अनिल बलूनी के निर्वाचन पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार बढिय़ा काम कर रही है। पुरानी सरकार का काम भी जनता के सामने हैं। वे न्यू इंडिया की तर्ज पर न्यू उत्तराखंड की दिशा में कार्य करेंगे। वे अपने कार्यों से सांसद निधि के पांच करोड़ को 25 करोड़ में तब्दील करने का काम करेंगे। उत्तराखंड के लिए जो भी काम होगा पूरा किया जाएगा।

ऐसा काम किया जाएगा कि छह वर्ष बाद जनता स्वयं उनका अभिनंदन करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व समर्थकों को होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए मना किया था। उनकी बात मानी गई, इसके लिए वह समर्थकों के आभारी हैं।

बलूनी की जीत की खुशी में भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया व आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, खजान दास, गणेश जोशी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!