Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

देश और दुनियां की नजर में आने को टिहरी झील में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

देहरादून: पर्यटन को राज्य की आर्थिकी का अहम हिस्सा बनाने और बेरोजगारी को दूर करने के लिए त्रिवेंद्र रावत सरकार भागीरथी (गंगा) के शरणागत होने जा रही है। टिहरी झील पर जल्द मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मकसद एकदम साफ है कि टिहरी झील को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाए। इसके साथ ही पलायन को रोकने और रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने को राज्य सरकार पलायन आयोग की वेबसाइट जल्द लांच करने जा रही है। इस वेबसाइट के जरिये आम जनता भी पलायन को लेकर अपने सुझाव साझा कर सकेगी।

अकूत जल संपदा के बूते ऊर्जा प्रदेश बनने के ख्वाब को पर्यावरणीय समेत बंदिशों के चलते पलीता लग गया, लेकिन सरकार ने अब पर्यटन को आमदनी और रोजगार का मुख्य जरिया बनाने की दिशा में भागीरथ प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत टिहरी में भागीरथी पर बनी करीब 45 किमी लंबी झील से की जाएगी।

दरअसल टिहरी झील को सरकार राज्य में पर्यटन के मुख्य आकर्षण के तौर पर पेश करने की कवायद में जुटी है। हालांकि अब तक टिहरी महोत्सव आयोजित कर झील क्षेत्र में पर्यटन विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन अभी देश और दुनिया में तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन को छोड़कर खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में उत्तराखंड की पहचान स्थापित होना बाकी है।

टिहरी झील के जरिये पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर खींचने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक टिहरी झील को पर्यटन मानचित्र में लाने के लिए वहां मंत्रिमंडल की बैठक जल्द बुलाई जा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की इस मामले में खासी रुचि देखते हुए मंत्रिमंडल की बैठक की तैयारी शुरू की जा रही हैं।

साथ में तीर्थाटन के जरिये भी पर्यटन विकास की संभावनाओं को खंगालते हुए केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रमों का सहयोग लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र को विकसित करने में ओएनजीसी की मदद ली जाएगी।

वहीं श्रीबदरीनाथ धाम को विकसित करने में एनटीपीसी की मदद ली जा सकती है। दरअसल, पर्यटन के जरिये सरकार को उम्मीद है कि सेवा क्षेत्र में बड़ा उछाल लाया जा सकता है। इससे व्यापक स्तर पर रोजगार खासतौर पर स्वरोजगार के नए मौके सृजित होंगे।

इसके साथ ही पलायन पर अंकुश लगाने में अब विशेषज्ञों के साथ ही आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। इसके लिए पलायन आयोग की वेबसाइट को लांच किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो त्रिवेंद्र रावत सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर यह कदम उठाया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!