Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल द्वारा विधान सभा स्थित कक्ष में पेयजल निगम और जल सस्थान की विभागीय समीक्षा बैठक की गयी

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। प्रदेश के पेयजल, वर्षा जल सरंक्षण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना मंत्री विशन सिंह चुफाल द्वारा विधान सभा स्थित कक्ष में पेयजल निगम और जल सस्थान की विभागीय समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मंत्री विशन सिंह चुफाल द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यो की वर्तमान समय में प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन पेयजल योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जिन स्थानों पर पाइप्ड टैप्ड वाटर देने से पेयजल की सप्लाई में किसी तरह की यदि कोई कमी आ गई हो तथा आगामी समय में विभिन्न स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति यदि किसी तरह कहीं पर कम होने की सम्भावना है अथवा स्त्रोत सुखने से जल का संकट पैदा हो सकता है ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित किया जाय और तत्काल वहाॅ के लिए पेयजल की वैकल्पिक तथा दूरगामी आपूर्ति सुनिश्चित करने पर कार्य किया जाय।

मंत्री विशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि किसी भी क्षेत्र-गाॅव में एक से अधिक पेयजल स्कीम को इम्लिमेन्ट न किया जाय तथा जो अधीनस्थ कार्मिक एक ही क्षेत्र में एक से अधिक पेयजल योजनायें बनाते पाये जाते है उन पर सख्त कार्यवाही की जाय। जिससे जिन क्षेत्रों में जल की अधिक किल्लत है वहाॅ पर भी पेयजल के लिए पर्याप्त धनराशि की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने पेयजल की अधिक किल्लत वाले क्षेत्रों को प्रथामिकता आधारित पेयजल देने के भी निर्देश दिये।

मंत्री विशन सिंह चुफाल ने प्रत्येक विधानसभा में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 20-20 हैडपम्प तथा मैदानी क्षेत्रों के लिए 10-10 हैडपम्प लगवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल योजनाओं के पूर्ण किये गये कार्यो का कार्यदायी सस्थाओं जल सस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को 3 दिन के भीतर उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यू.सी.) प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति ठीक है किन्तु छोटे टैंक होने के चलते पानी ओवरफ्लो हो जाता है वहाॅ पर बड़े टैंक के निर्माण का भी प्रावधान रखा जाय। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यो को तीव्र गति से संचालित करने के लिए आउटसोर्सिग के माध्यम से तत्काल अतिरिक्त कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) के नियुक्ति की प्रक्रिया जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा जल जीवन मिशन के कार्यों की लगातार निगरानी करते हुए उसकी प्रगति तेजी से बढाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पेयजल निगम तथा जल संस्थान दोनों विभागों में उच्चस्थ से अधिनस्थ कार्मिकों की लम्बित पदोन्नती प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये जिससे दोनों विभागों का ढाॅचा और व्यवस्थित बन सकें।

इस दौरान बैठक में सचिव पेयजल नितेश कुमार झा, अपर सचिव जी. बी. आली, एम.डी. पेयजल मिशन एस.के. पन्त, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम एस.सी. पन्त, प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता नमित रमोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!