Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के साथ ही जनपद की सीमाओं पर सैम्पलिंग बढ़ाये जाने के भी दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम की टीम द्वारा झण्डाबाजार दर्शनीगेट, पीपलमण्डी, हनुमान चौक आदि क्षेत्रों में लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया साथ ही सेनिटाइजेशन भी किया गया। इसके साथ ही मच्छरों के प्रकोप से निपटने के लिए इन्सेक्टिसाईड की फाॅगिंग की जा रही है। वैक्टर जनित रोग निंयत्रण टीम द्वारा नगर निगम देहरादून की टीम के साथ मिलकर आवश्यक प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों से निपटने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाते हुए जन सामान्य को कोविड-19 संक्रमण एवं वैक्टर जनित रोगों से जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के साथ ही जनपद की सीमाओं पर सैम्पलिंग बढ़ाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करवाने के साथ ही प्रभावी कान्टेक्ट टेªसिंग के निर्देश दिए। कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप बनाए गए कन्टेनमेंट जोन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा फल, सब्जी एवं दूध आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 236 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 31335 हो गयी है, जिनमें कुल 28992 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 926 व्यक्ति उपचाररत हैं। 3936 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 976 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!