Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका
उत्तराखण्ड

पर्वतीय जनपदों में बारिश और हिमपात के आसार, कोहरे से आफत

देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड में कुछ राहत मिली है। अधिकांश जनपदों में सुबह से धूप खिल रही है। इससे सभी जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि सुबह एवं शाम मैदानी क्षेत्र में कोहरे के कारण ठिठुरन परेशान कर रही है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में कोहरा लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगा।

प्रदेशभर में गुरुवार को पर्वतीय जनपदों में धूप खिली रही। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, मसूरी में सुबह ही धूप निकल गई। वहीं, रामनगर, हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर में सुबह के समय कोहरे से लोग परेशान रहे।

फिलहाल अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। केवल पिथौरागढ़ और मुक्तेश्वर में न्यूनतम पारा दो डिग्री से नीचे रहा। अल्मोड़ा का तापमान सबसे कम 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी में न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री व दून का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के बाद पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड से जूझ रहा था। अधिकांश स्थानों में सुबह धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। बर्फ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में मुश्किलें भी हो रही हैं। जमी हुई बर्फ पर पाला गिरने से रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की चादर ओढ़ हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय जनपदों में बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों में हिमपात होगा। इससे सर्दी में भी इजाफा हो जाएगा।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर————-अधिकतम——-न्यूनतम

देहरादून————23.3————5.6

मसूरी—————13.2————3.9

हरिद्वार————19.0———–4.8

नई टिहरी———-13.6————3.6

उत्तरकाशी———18.9————4.2

जोशीमठ————16.1————3.1

अल्मोड़ा————-20.1———–0.4

नैनीताल————15.4————4.5

पंतनगर————19.2————4.8

पिथौरागढ़———-16.9———–1.3

मुक्तेश्वर———–12.7———–2.0

चम्पावत————15.2———–4.1

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!