Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड

यहां है आदमखोर गुलदार का आतंक, ड्रोन से की जा रही है तलाश

देहरादून। मोतीचूर रेंज से सटे खांडगांव के पास आदमखोर गुलदार की सक्रियता से लोगों में दहशत है। इसे लेकर पार्क अधिकारी हरकत में आए हैं। वन कर्मियों ने ड्रोन की मदद से आदमखोर गुलदार की लोकेशन तलाशी। हालांकि इस दौरान गुलदार का पता नहीं चल पाया।

गुलदार के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद गुलदार की लोकेशन नहीं मिल रही। अब उसकी तलाश में ड्रोन का सहारा लिया गया है। पार्क निदेशक सनातन ने खुद ड्रोन की मदद से मौका मुआयना किया। गांव के आसपास करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन से गुलदार की लोकेशन तलाशी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मंगलवार को खांडगांव के ग्रामीणों ने गुलदार दिखाई देने की बात बताई थी, जिसके बाद वन कर्मियों ने सर्च अभियान शुरू किया था। दरअसल, रायवाला और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले काफी समय से नरभक्षी गुलदार का आतंक बना हुआ है। पिछले चार वर्ष के अंदर गुलदार 21 लोगों को अपना निवाला बना चुका है। वहीं कई लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल भी कर चुका है

राजाजी पार्क प्रशासन ने आदमखोर गुलदार की तलाश में प्रशिक्षित वन कर्मियों की टीम तैनात की हुई है। हालांकि अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई है। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि पिछले काफी समय से रायवाला क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार का आतंक बना हुआ है। इन क्षेत्रों में लगभग 14 से 15 गुलदार सक्रिय थे। इनमें से छह गुलदार को पूर्व में यहां से पकड़ कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

हालांकि, अभी भी यहां पर आठ से 10 गुलदार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मोतीचूर रेंज से सटे इस क्षेत्र में एक आदमखोर गुलदार की सक्रियता सामने आ रही है। उसकी तलाश के लिए अब ड्रोन की मदद ली जा रही है, ताकि नरभक्षी गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर यहां से शिफ्ट किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!