Breaking News :
>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
राजनैतिक-गतिविधियाँ

रक्षा मंत्री पर बयान देकर बुरे फंसे राहुल गांधी, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर बयान देकर मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसपर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दरअसल, राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार का घेराव करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री एक महिला (रक्षामंत्री) के पीछे छुप रहे हैं। जिसके बाद पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई नेताओं ने उनकी कड़े शब्दों में आलोचना की थी।

इस बयान की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘राहुल गांधी का बयान- ‘एक महिला से कहा मेरी रक्षा कीजिए?’ महिला विरोधी है। क्या वह सोचते हैं कि एक महिला कमजोर है? राहुल इतने बड़े लोकतांत्रिक देश की रक्षामंत्री को कमजोर कह रहे हैं।’

इसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल गांधी को नोटिस जारी करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है, ‘उनकी टिप्पणी महिला-विरोधी, आक्रामक, अनैतिक तथा सामान्य रूप से महिलाओं के मान एवं प्रतिष्ठा के विरुद्ध असम्मान ज़ाहिर करती है।’

जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने अपनी एक रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपने बचाव में एक महिला का सहारा लिया ,क्योंकि वह खुद की रक्षा नहीं कर सकते थे। राहुल ने कहा, ’56 इंच का सीना वाले चौकीदार भाग खड़े हुए और एक महिला सीतारमण जी से कहा मेरी रक्षा करें। मैं खुद की रक्षा करने में समर्थ नहीं हूं। ढाई घंटे तक महिला उनकी रक्षा नहीं कर सकी। मैंने तो सीधा सा सवाल किया था, जिसका हां या ना में उत्तर था, लेकिन वह उत्तर नहीं दें सकीं।’

इसके बाद पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार देर शाम ट्वीट किया, ‘बातें न घुमाइए, मर्द बनिए और मेरे सवालों का जवाब दीजिए।’ इन्हीं दो टिप्पणियों पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस भेजा

मोदी ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इस आरोप के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर देश की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में राफेल सौदे पर तथ्यों के साथ पहुंचीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष की तथ्यात्मक ढंग से धज्जियां उड़ा दीं। राहुल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा वह महिला रक्षा मंत्री का अपमान करने पर तुले हैं। यह एक महिला का नहीं पूरे भारत की नारी शक्ति का अपमान है। इसके लिए इन गैर-जिम्मेदार नेताओं को कीमत चुकानी होगी। यह गर्व का विषय है कि पहली बार एक महिला देश की रक्षा मंत्री बनी है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!