Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
मनोरंजन

दून की राधा को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, नए क्लेवर में होगा जुबिन का गीत

देहरादून। दून के कांवली रोड निवासी राधा भारद्वाज ने अभिनय के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। उन्हें छत्रपति शिवाजी इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में निर्माता विह्सलिंग वुड व स्वाति सरकार के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म अफसोस में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

फिल्म अफसोस में एक ऐसी औरत की कहानी है, जो अपने कॅरियर और निजी जिंदगी के बीच बैलेंस बनाने में असमर्थ है। अंतत: वह अपनी की गई गलतियों के परिणामों तले दब जाती है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए विथा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बहुली को अवार्ड दिया गया। फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर से करीब 500 फिल्मों के नामांकन हुए थे।

राधा भारद्वाज सात साल से थिएटर से जुड़ी हुई हैं। वह कई बड़े थिएटर शो और टीवी विज्ञापनों के लिए काम कर चुकी हैं। उन्होंने दून से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह अभिनय के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।

नए क्लेवर में होगा जुबिन का ‘ता-छुमा-ता..’ गीत 

अभी तक हर उत्तराखंडी को झूमने पर मजबूर करने वाला लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का ‘ता-छुमा-ता छुमा..’ गीत अब उत्तराखंड से बाहर भी छाने वाला है। क्योंकि बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल इस गीत को सूफी-इलेक्ट्रो के नए कलेवर में सबके सामने लाने जा रहे हैं।

गढ़वाली गीत को सूफी के आधुनिक स्वरूप में पेश करने के इस खास प्रयोग की हर तरफ चर्चाएं भी हैं। वहीं, बॉलीवुड में प्रसिद्धि हासिल कर चुके जुबिन के इस गढ़वाली लोकगीत का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।

जुबिन नौटियाल का यह गीत बेहद खास है। खुद जुबिन भी इस गीत को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। गढ़वाली लोक गीत को सूफी संगीत में पेश करने को नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। जुबिन का कहना है कि अभी तक वह प्यार भरे गीत ही गाते रहे हैं, इस बार उन्होंने गढ़वाली गीत चुना। उन्होंने गढ़वाली गीत को नया रूप इसलिए भी दिया है, ताकि इसे उत्तराखंड ही नहीं, राज्य के बाहर भी लोग सुनें और गढ़वाली को जानें।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा

जुबिन के इस गीत का 16 सेकेंड का टीजर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे व्हाट्सएप व फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं। इसमें जुबिन के गढ़वाली बोल सूफी के आधुनिक स्वरूप में बेहद खास लग रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!