Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्कर धामी, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और योगी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून। पुष्‍कर सिंह धामी आज बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुख्‍यमंत्री धामी राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे। यह कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 2:10 बजे परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री धामी के अलावा कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। संभावना है कि मुख्यमंत्री सहित पूर्ण 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेगी। 

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के नेतृत्‍व में भाजपा को चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में भाजपा को 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा, जबकि बसपा को दो सीट मिलीं और दो सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी रहे।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी प्रोफाइल

जन्‍म तिथि : 16 सितंबर 1975

जन्म स्थान : कनालीछीना, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड

कर्म स्थान : खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

शैक्षणिक योग्यता : स्नातकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एलएलबी

सामाजिक जीवन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु- 33 वर्ष

राजनीतिक जीवन

प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)

विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )

उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )

विधायक खटीमा

प्रथम बार (2012 से 2017)

द्वितीय बार (2017-से 2022 )

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखंड

प्रथम बार (2016 से 2020 तक)

द्वितीय बार (2020 से अब तक)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!