Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उत्तराखंड के इतिहास में जुड़ जाएगा नया अध्याय

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एक बार फिर से नई सरकार के गठन की सभी तैयारियों पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यसेवक के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की विकास यात्रा में नए अध्याय की शुरुआत हो जाएगी। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इसके अलावा सभी धर्मों से जुड़े प्रतिनिधि, साधु- संत व शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

उत्तराखंड के इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उत्तराखंड के इतिहास में नया अध्याय जुड़ जाएगा। इस से पूर्व उत्तराखंड में आज तक कोई भी मुख्यमंत्री लगातार दो बार शपथ नहीं ले सके हैं। लेकिन पुष्कर सिंह धामी पर केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे ने इन अभी मिथकों को तोड़कर नया इतिहास बना दिया है। बीते 4 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी को भाजपा हाई कमान ने उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में नई ज़िम्मेदारी सौंपी। युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी सौपने के फ़ैसले पर राजनैतिक पंडितों के मन में कई सवाल उठे, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ना सिर्फ़ भाजपा को प्रचंड विजय दिलाई बल्कि दूसरी बार हाई कमान का भरोसा जीतकर प्रदेश की कमान सम्भालने को तैयार हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.