Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

धामी सरकार के मंत्रिमंडल में इस बार दिग्गजों के मुकाबले शामिल हो सकते हैं कुछ नए चेहरे, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का दावा मजबूत, पढ़िए पूरी खबर

दो बार से रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीतने वाले देहरादून के रायपुर सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी धामी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की जताई जा रही है पूरी उम्मीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। धामी सरकार के मंत्रिमंडल के बारे में जानने को हर कोई बेकरार है। मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 11 मंत्री ले सकते हैं। शपथ धामी सरकार का नया स्वरूप बुधवार को सामने आ जाएगा। जब सीएम समेत पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है। इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरे ज्यादा हो सकते हैं। जिन नए चेहरों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी का नाम लिया जा रहा है। जिनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। खंडूरी महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। साथ ही गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरा भी हैं। चौथी बार बागेश्वर सीट से विधायक चुनकर आए चंदन राम दास भी इस बार कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। जिनकी सीनियर होने के साथ ही दलित चेहरे और बागेश्वर जिले को मौका देने की वजह से दावेदारी पक्की मानी जा रही है। इनके अतिरिक्त रायपुर सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी धामी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की प्रबल संभवना है।

धामी मंत्रिमंडल में इन विधायकों का दावा मजबूत
दो बार से रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीतने वाले देहरादून के रायपुर सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ को भी धामी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऋषिकेश विधायक और पिछली विधानसभा में स्पीकर रहे प्रेमचंद्र अग्रवाल को इस बार धामी कैबिनेट में जगह मिलनी तय मानी जा रही है। काऊ का नाम केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से भी आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रेमचंद्र अग्रवाल को अनिल बलूनी के सबसे करीबी नेताओं में माना जाता है। देहरादून विकासनगर सीट से ​विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी धामी मंत्रिमंडल में दावा मजबूत माना जा रहा है। चौहान का अनुभव और सरकार से लेकर संगठन तक उनकी इमेज इस बार उनको किसी न किसी रूप में पार्टी ईनाम दे सकती है। इसके अलावा देहरादून से धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और राजपुर रोड से खजानदास का भी मंत्री पद की रेस में दावा माना जा रहा है। हालांकि एक ही जिले से 5 विधायकों को मंत्रीमंडल में जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में अधिकतम 2 या 3 विधायकों को ही कैबिनेट में जगह मिल सकती है जिनमें रायपुर सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ को सबसे आगे है।

क्षेत्रीय, जातिगत समीकरण में भी फिट बैठाना जरुरी
पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और अरविंद पांडेय का नाम रिपीट होने वाले मंत्रियों में लिया जा रहा है। इसके साथ ही सुबोध उनियाल, प्रीतम पंवार, किशोर उपाध्याय में से एक विधायक को टिहरी जिले से मंत्रीमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है। जबकि तराई से मदन कौशिक और सौरभ बहुगुणा में से एक विधायक का मंत्री बनना तय है। कुमाऊँ से विशन चुफाल और बंशीधर भगत की दावेदारी भी है, लेकिन हाईकमान दोनों को दूसरी जिम्मेदारी देकर शिफ्ट किया जा सकता है। बंशीधर भगत को स्पीकर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कुमाऊँ से पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव हराने वाले मोहन सिंह बिष्ट का भी नाम लिया जा रहा है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि प्रदेश स्तर से 25 संभावित नाम हाईकमान को भेजे गए हैं, जिनमें से 11 नाम पर देर रात तक मुहर लग सकती है। इसमें क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का ध्यान रखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!