Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर संसद के बाहर और अंदर केंद्र सरकार पर किया हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान हंगामा हो रहा है। कांग्रेस सांसद महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। महंगाई को लेकर कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा भी किया। हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। कल यानी मंगलवार को भी राज्यसभा में महंगाई को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया था। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा था। बता दें कि बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होनी ही थी चुनाव को लेकर इसे रोका गया था। खड़गे ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ा दी गई।

टीएमसी, शिवसेना और कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर चर्चा की मांग की थी। राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने विपक्षी सदस्यों की मांग को खारिज कर दिया था। इस वजह से राज्यसभा में हंगामा हुआ। टीएमसी की सांसद डोला सेन ने राज्यसभा में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए निलंबन नोटिस दिया था। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अचानक बढ़ोतरी के बारे में चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने रसोई गैस और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत निलंबन का नोटिस दिया है। गौरतलब है कि लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज यानी बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत 80-80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। रसोई गैस की कीमत में भी 50 रुपये का इजाफा हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!