Breaking News :
>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म राम सेतु से जुड़े अक्षय कुमार के लुक का निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने उड़ाया मजाक

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हीं में से उनकी एक फिल्म राम सेतु भी है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को अक्षय कुमार ने अपना इस फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज किया था। जिसको अभिनेता के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया। इन सबके बीच बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म राम सेतु से जुड़े अक्षय कुमार के लुक का मजाक उड़ाया है।हंसल मेहता बॉलीवुड के ऐसे सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखते रहते हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने मंगलवार को राम सेतु से जुड़ा अपना जो लुक सोशल मीडिया पर साझा किया था उसमें वह लंबे बालों, आंखों पर नजर का चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने गले में ब्लू कलर का गमछा डाला हुआ है।

अक्षय कुमार ने अपने इस लुक को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, ‘मेरे लिए सबसे खास फिल्मों में से एक, आज से इसको बनाने का सफर शुरू हो रहा है। राम सेतु की शूटिंग शुरू! फिल्म में एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभा रहा हूं। लुक पर अपने विचार सुनना पसंद करता हूं? यह हमेशा मेरे लिए मायने रखता है।’ अक्षय कुमार के इस ट्वीट पर निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने अक्षय कुमार के गमछा का मजाक उड़ाया है। हंसल मेहता ने अक्षय कुमार के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘गमछा कोई तेरे नाम कर दिया’। सोशल मीडिया पर हंसल मेहता का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार और हंसल मेहता के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें फिल्म राम सेतु की तो फिल्म की कहानी सम्भवत: रामायण काल के राम सेतु की खोज पर आधारित है, जिसके सबूत कुछ साल पहले मिले थे।

विदित रहे कि भारत और श्रीलंका के बीच समंदर में स्थित राम सेतु को एडम ब्रिज भी कहा जाता है और इसे दोनों देशों के जमीनी संपर्क के सबूत के तौर पर भी देखा जाता है। रामायण कथा के अनुसार, रावण द्वारा सीता के अपहरण के बाद चढ़ाई करने के लिए राम अपनी वानर सेना के साथ समुद्र मार्ग से लंका गये थे, जिसके लिए उन्होंने इस पुल का निर्माण किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!