Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेश

लखनऊ में जीपीओ पार्क में प्रियंका गांधी वाड्रा का दिन में एक बजे से होगा मौन व्रत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बेहद सक्रिय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ में बड़े अभियान पर उतरेंगी। वाराणसी में रविवार को किसान न्याय रैली को संबोधित करने वाली उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज में जीपीओ पार्क प्रांगण में गांधी प्रतिमा के पास दिन में एक बजे से मौन व्रत पर बैठेंगी।

लखनऊ में सोमवार को जीपीओ पार्क में प्रियंका गांधी वाड्रा का दिन में एक बजे से मौन व्रत पर बैठने का कार्यक्रम है। उनके साथ उत्तर प्रदेश तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा पार्टी के विधायक व सांसद भी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मौन व्रत पर रहेंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी का राजभवन के बाहर दस बजे से मौन व्रत पर बैठने का कार्यक्रम था। लखनऊ में प्रियंका गांधी के मौन व्रत कार्यक्रम से पहले ही पुलिस काफी सजग हो गई है। कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले यहां पर पुलिस फोर्स तैनात है। गांधी प्रतिमा के आसपास अधिक संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। यहां पर कांग्रेस प्रदर्शन को देखते हुए गांधी फोर्स लगाई गई। पुलिस के जवान भी गांधी प्रतिमा पर मौजूद हैं। कांग्रेस के मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका वाड्रा पार्टी के नेताओं के साथ हजरतगंज के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे मौन व्रत धारण करेंगी।

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को सिंह में चार किसान सहित आठ लोगों की मृत्यु के मामले में कांग्रेस की मांग मंत्री की बर्खास्तगी की है। मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा मोनू की शनिवार को गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस की मांग मंत्री की बर्खास्तगी की है। लखनऊ में जीपीओ पार्क के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के नेताओं का मौन व्रत दिन में एक बजे से होगा। पहले यह दस बजे से प्रस्तावित था। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा विधायक अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना तथा विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह भी मौन व्रत धरना पर बैठेंगे। यह सब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से अजय कुमार मिश्रा को मंत्री को पद से हटाने की मांग करेंगे। माना जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को यह लोग अपनी मांग का ज्ञापन भी सौपेंगे।

लखीमपुर की घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेश कमेटियों को 11 अक्टूबर को राजभवन या केंद्र सरकार के कार्यालयों के बाहर मौन व्रत धारण करने के लिए पत्र भेजा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!