Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वाराणसी पहुँची प्रियंका गांधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अक्टूबर 2021, रविवार, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्राण फूंकने की तैयारी में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनावी शंखनाद करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी में पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंची हैं।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर पर प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया गया है। यह दोनों नेता किसान आंदोलन के समर्थन में यहां के जगतपुर इंटर कालेज मैदान में रविवार दोपहर एक बजे से किसान न्याय रैली संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा तथा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार जाकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के बाद मां कूष्मांडा के दर्शन कर सभास्थल जगतपुर पहुंचेंगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया है। भूपेश बघेल इन दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय हैं। इनके साथ पार्टी के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी उत्तर प्रदेश में जमे हैं।

प्रियंका वाड्रा के साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे रहेंगे।

जगतपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। इसके बाद एयरपोर्ट के वेटिंग हाल में प्रियंका पार्टी के वरिष्ठ स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर पूर्वांचल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी। रैली में वाराणसी समेत पूर्वांचल के दस जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!