Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगतदिल्लीदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एथलीट्स खिलाड़ियों और कोच से की मुलाकात

भारत ने पैरा एथलीट्स  में जीते 29 पदक

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा। भारत ने रिकॉर्ड 29 पदक जीते। ओलंपिक में देश के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पैरा एथलीट्स ने यहां के लोगों को खुशियां दीं। देश का नाम रोशन करने के बाद अब पैरा एथलीट्स भारत लौट चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर पैरा एथलीट्स और कोच से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों और कोच का हौसला बढ़ाया। वहीं, खिलाड़ी ने भी अपनी कहानी पीएम से साझा की। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पीएम मोदी ने भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले नवदीप और तीरंदाजी स्टार शीतल देवी की जमकर सराहना की। वहीं, योगेश कथुनिया ने पीएम का अलग मतलब भी समझाया।

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले सुमित अंतिल ने कहा- यह मेरा लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। टोक्यो के बाद आपने मुझसे दो और स्वर्ण लाने का वादा लिया था। यह आपके लिए है। अपनी पूरी टीम की ओर से मैं आपको धन्यवाद देता हूं।’ वहीं, पेरिस पैरालंपिक रजत पदक विजेता शरद कुमार ने कहा, ‘यह पैरालंपिक में मेरा दूसरा पदक है। मैं शुरुआत से ही पैरा-आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। भारतीय पैरालंपिक दल को देखकर मुझे बेहद गर्व होता है। इस टीम ने एक खेल राष्ट्र के रूप में भारत को वर्गीकृत किया है। खेलों से पहले आपकी प्रेरणा के लिए हम आपके बहुत आभारी हैं और हम सभी उनके बाद आपसे मिलने के लिए उत्सुक थे। किसी ने भी पैरा को इस तरह स्वीकार नहीं किया है, जिस तरह आपने किया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एथलीट्स के कोच की तारीफ करते हुए कहा, ‘दिव्यांगों को सिखाने के लिए कोच खुद को उस जीवन शैली में जीने की मानसिक तैयार करते हैं। वह खुद को पैरा-एथलीटों की स्थिति में रखते हैं ताकि उन्हें बेहतर तरीके से प्रशीक्षित कर सकें। पैरा एथलीट्स को तैयार करने वाले कोच असाधारण होते हैं। जो पूरी तरह से सक्षम हैं, उन्हें केवल तकनीक सिखाने की जरूरत है, लेकिन दिव्यांगों को जीवन जीने का तरीका भी सिखाने की जरूरत होती है।

पेरिस पैरालंपिक के रजत पदक विजेता योगेश कथूनिया ने कहा, ‘मैं अपनी निरंतरता का श्रेय आपके द्वारा शुरू की गई योजनाओं- टॉप्स, खेलो इंडिया आदि को देता हूं। यह आपकी वजह से है कि हम 29 पदक जीतने में सफल रहे हैं। दूसरों के लिए पीएम का मतलब प्राइम मिनिस्टर है, लेकिन हमारे लिए पीएम का मतलब परम मित्र है।’ पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नवदीप ने कहा, ‘यह मेरी दूसरी पैरालंपिक भागीदारी थी। मैं बहुत घबराया हुआ था, लेकिन सभी वरिष्ठ एथलीटों ने मुझे प्रेरित किया। मैंने उनसे बात की और अनुभव प्राप्त किया और अंत तक मैं बिल्कुल निश्चिंत हो गया।’

पीएम मोदी को एथलीट्स ने उपहार भी दिए। जुडोका कपिल परमार ने मोमेंटो दिया और अपने मेडल पर पीएम का ऑटोग्राफ लिया। वहीं, हरविंदर ने पीएम मोदी को तीर गिफ्ट किया। प्रधानमंत्री ने सिमरन के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया, तो नित्या श्री सिवान ने अपना बैडमिंटन रैकेट गिफ्ट किया। अवनि लेखरा ने जर्सी गिफ्ट की, जबकि शरद ने एक कैप गिफ्ट की। आखिर में सभी एथलीट्स ने पीएम मोदी के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!