Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लॉन्च किया ‘रंगीन मछली’ ऐप

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024, नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने भुवनेश्वर स्थित भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान (सीफा) में “रंगीन मछली” मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह ऐप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के सहयोग से विकसित किया गया है और सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। ऐप शौकीनों, एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली पालकों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधन प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में राजीव रंजन सिंह ने सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र के बढ़ते महत्व पर जोर दिया और इसे रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने एक्वेरियम के शौक को व्यापक रूप से बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

“रंगीन मछली” ऐप आठ भारतीय भाषाओं में सजावटी मछली प्रजातियों पर जानकारी प्रदान करता है, जिससे यह विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए सुलभ हो जाता है। ऐप में उपयोगकर्ताओं के लिए “एक्वेरियम शॉप्स ढूंढें” टूल जैसी सुविधाएं हैं, जो आस-पास की एक्वेरियम दुकानों का पता लगाने में मदद करती हैं। इसके अलावा, ऐप में मछली की देखभाल, प्रजनन और रखरखाव से संबंधित शैक्षिक मॉड्यूल भी उपलब्ध हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!