Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

महिला अपराध में शामिल भाजपा नेताओं को बचा रही भाजपा सरकार : सूर्यकांत धस्माना

डेमोग्राफी बदलाव पर श्वेत पत्र जारी करे धामी सरकार : सूर्यकांत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024, देहरादून। उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे और प्रदेश की भाजपा सरकार व भाजपा के दबाव में पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले भाजपा नेताओं को बचाने का काम कर रही है उक्त आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार व भाजपा पर जम कर कर हमला बोला।

धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्या कांड में वीआईपी का आज तक पता नहीं चला, सल्ट में नाबालिग के साथ बलात्कार मामले में पीड़ित नाबालिग का मेडिकल देर से करवाया गया जिसके कारण आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की जमानत हो गई वहीं दुग्ध संघ के यौनाचार के आरोपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई जिससे उसे अग्रिम जमानत का मौका मिल जाए तो वहीं संत्रशाह पिरान कलियर में हुई नाबालिग के बलात्कार व हत्या का आरोपी भाजपा नेता तीन महीने बाद भी फरार है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बजाय इन घटनाओं पर अफसोस व खेद जताने के उल्टा कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि रोजाना प्रदेश के किसी ना किसी कोने से महिलाओं के खिलाफ अपराध के समाचार आ रहे हैं और बजाय इनको रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के सरकार के मुखिया जो कि राज्य के ग्रह मंत्री भी हैं डेमोग्राफिक परिवर्तन का राग अलाप रहे हैं और राज्य के पुलिस प्रमुख कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के अपराधी उत्तराखंड आ कर अपराध कर रहे हैं। धस्माना ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को डैमोग्राफी परिवर्तन पर सरकार की ओर से एक श्वेत पत्र जारी कर राज्य की जनता को बताना चाहिए कि क्या डैमोग्राफि बदली है और इसका जिम्मेदार कौन है? धस्माना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में अपनी पार्टी के लोगों की संलिप्तता से घबराई भाजपा के पास जब कोई बचाव का रास्ता नहीं बचा तो वे अब डैमोग्राफी परिवर्तन का राग अलापने लगे हैं इसलिए इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए और यह सरकारी श्वेत पत्र से ही होगी।

राज्य में सरकार का आलम यह है कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सुप्रीमकोर्ट फटकार लगाते हुए टिप्पणी कर रहा है कि मुख्यमंत्री राजाओं की तरह व्यवहार ना करें तो एक मंत्री कह रहे हैं कि उनके विभाग में स्थानांतरण पदोनत्ति व अटैचमेंट बिना उनकी अनुमति के हो रहे हैं और एक मंत्री अपने पति का नाम और पता दूसरी महिला पर चोरी करने की एफ आई आर करवा रही हैं । धस्माना ने कहा कि लगातार दो बार कैबिनेट की बैठक नही हो पा रही और पूरा प्रदेश आपदा की जद में है। धस्माना ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के विरोध में आंदोलनरत है , कुल मिला कर राज्य में सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही और प्रदेश केवल भगवान भरोसे चल रहा है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी व जिम्मेदार राजनैतिक पार्टी होने के नाते कांग्रेस प्रदेश की बदहाली के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रही है ।

एक प्रश्न के उत्तर में धस्माना ने कहा कि कांग्रेसंके प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के अंतिम चरण में कल केदारनाथ पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजरी लगा कर जलाभिषेक करेंगे व राज्य सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के पहले चरण की सफलता और जनता से मिले अपार समर्थन और प्यार से राज्य की सरकार दबाव में आई और दिल्ली के बौराड़ी में बनाए जाने वाले केदारनाथ धाम मंदिर के निर्माण को सरकार को रोकना पड़ा। धस्माना ने कहा कि कल जब यात्रा का दूसरा चरण पूरा होगा तो श्री केदारनाथ धाम मंदिर में चोरी हुआ २२८ किलो सोना, मंदिर के गर्भ गृह की मर्यादा भंग करने के मामले में कार्यवाही और कृष्णा माई गुफा के नाम की पुनर्स्थापना की प्रार्थना प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंचने वाले कार्यकर्ता केदार बाबा के चरणों में करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!