Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

रणनीति बनाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न दलों विपक्षी के नेताओं की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। 19 जुलाई से सत्र की शुरुआत हुई और पेगासस, कृषि कानून, पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। इस क्रम में विभिन्न दलों से अलग-अलग मुद्दों पर सोमवार को स्थगन प्रस्ताव दिए गए हैं। लोकसभा में आज ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिलाने वाले 127वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया जाना है। संसद के मानसून सत्र के आ​खिरी हफ़्ते के लिए रणनीति पर मंथन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेता संसद पहुंचे।

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म-हत्या और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

लोकसभा में आज पेश किए जाने वाले विधेयक:- 

– नेशनल  कमिशन फॉर होम्योपैथी विधेयक, 2021

–  नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसीन (संशोधन) विधेयक, 2021

– संविधान (127 वां संशोधन ) विधेयक , 2021

चर्चा के बाद पारित किए जाएंगे ये विधेयक 

– लिमिटेड  लाइबिलिटी पार्टनरशिप (संशोधन) विधेयक, 2021

– डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉपोरेशन (संशोधन) विधेयक 2021

– संविधान (Scheduled Tribes) (संशोधन) विधेयक, 2021

राज्यसभा में चर्चा के बाद ये विधेयक होंगे पारित 

-ट्रिब्यूनल रिफॉर्म विधेयक , 2021

– जनरल इंश्योरेंस बिजनेस संशोधन विधेयक , 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.4) विधेयक, 2021

– एप्रोप्रिएशन (No.3) विधेयक, 2021

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.