Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेश

मौसम विभाग का अलर्ट : अगले कुछ घंटे में देश के कई इलाकों में होगी जमकर बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्ली। सावन के महीने में उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों मे झमाझम बारिश हो रही है। आज भी मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी के कई इलाकों में आज यानी 9 अगस्त को एक बार फिर से झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में दिल्ली, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, खरखौदा, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, खतौली, बागपत, खेकड़ा, बड़ौत, अनूपशहर, अतरौली, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिल्लारी, चंदौसी, बहजोई, रुड़की, बिजनौर, नजीबाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बीते दिन भी दिल्ली-एनसीआर में हुई थी झमाझम बारिश

गौरतलब है कि बीत दिन भी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। भले ही लोगों को भारी बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन दूसरी तरफ जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिहार में आज से शुरू होगा बारिश का दौर

वहीं बिहार के मौसम के बात करें तो यहां पर आज से बारिश का दौर शुरू होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अगस्त तक यहां पर स्थित कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि दो दिनों बाद किशनगंज से पश्चिमी चंपारण तक तेज बारिश हो सकती है। जमुई से खगड़िया तक भी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार के जिलों में थोड़ी कम बारिश होने की आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश- राजस्थान और बंगाल में बाढ़ के हालात

उधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिसके जगह-जगह लोग फंस गएं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!