Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार 18 मार्च को सभी राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी

राज्य ब्यूरो, देहरादून। चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार आगामी 18 मार्च को सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित करेगी। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम डोईवाला विधानसभा के लच्छीवाला में किया जाएगा। मुख्यमंत्री एक साथ सभी विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को यहीं से वर्चुअली संबोधित करेंगे। विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत स्तर तक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर ‘विकास के चार साल: बातें कम काम ज्यादा’ कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा स्तर तक होने वाले कार्यक्रम में विधायकों की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। दायित्वधारी कार्यक्रमों में उपाध्यक्ष होंगे। इस अवसर पर विधानसभावार विकास पुस्तिकाओं का भी प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी 28 फरवरी तक महानिदेशक सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभाओं में कार्यक्रम के स्थल का निर्धारण तथा आयोजन समिति गठित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्धारण कर लिया जाए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दोपहर 12:30 बजे डोईवाला विधानसभा से किया जाएगा।

इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलइडी व डिश आदि की व्यवस्था सूचना विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम स्थल में परंपरागत वाद्य यंत्रों की रैली निकालने के लिए सौ वाद्ययंत्र बजाने वाले कलाकार शामिल करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के समन्वय को प्रत्येक जिले के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से एक समन्वयक नामित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनसामान्य के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने सभी विधानसभाओं में इस कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रचार प्रचार के निर्देश दिए। सचिव सूचना दिलीप जावलकर ने कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, राज्यमंत्री रेखा आर्य, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, मुख्य सचिव ओमप्रकाश व महानिदेशक सूचना मेहरबान सिंह बिष्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!