Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन अधिनियम की धारा-87 में संशोधन को दी मंजूरी

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करने का अधिकार सरकार को मिल गया है। इसके लिए मंत्रिमंडल ने गुरुवार को उत्तराखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (प्रोत्साहन एवं सुविधा) अधिनियम, 2020 की धारा-87 में संशोधन को मंजूरी दी। अधिनियम में उक्त संशोधन के बाद सरकार बोर्ड के अध्यक्ष पद पर पहली बार के लिए या दो कार्यकाल के बीच अंतराल होने या अन्य किसी कारण से पद रिक्त होने की दशा में राज्य सरकार एक बार में सिर्फ एक साल तक ही नियुक्ति कर सकेगी। इस प्रविधान के लिए अधिनियम में धारा 87(1) में खंड-क जोड़ते हुए संशोधन विधेयक पर मंत्रिमंडल ने हामी भरी।

जल जीवन मिशन के ढांचे में दो पदों की वृद्धि

प्रदेश में जल जीवन मिशन के सुचारू संचालन के लिए मिशन के संरचनात्मक ढांचे में दो पदों की वृद्धि की गई है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब ढांचे के पदों की संख्या 97 से बढ़कर 99 हो गई है। इससे पहले बीती दो फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में मिशन के 97 सदस्यीय ढांचे को स्वीकृति मिली थी। हालांकि मिशन के लिए विभाग ने 129 पदों के ढांचे की सिफारिश की थी, लेकिन वित्त ने इस ढांचे में कटौती कर दी।

97 पदों के ढांचे के प्रविधान का आदेश 

मिशन के लक्ष्य को निर्धारित समय में हासिल करना है, ऐसे में दो पदों में अपर परियोजना निदेशक-तकनीकी और अधीक्षण अभियंता के एक-एक पद बढ़ाए गए हैं।

प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे पद

अपर परियोजना निदेशक के पद सिंचाई या पेयजल व स्वच्छता विभाग में नियमित नियुक्त अधीक्षण अभियंता को प्रतिनियुक्ति या सेवा स्थानांतरण पर तैनात किया जा सकेगा। इसीतरह अधीक्षण अभियंता के पद पर उक्त विभागों में से नियमित नियुक्त अधिशासी अभियंता की प्रतिनियुक्ति या सेवा स्थानांतरण से तैनाती का प्रविधान किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!