Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

असम व पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। चुनाव आयोग की आज यानी शुक्रवार को शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम के अलावा केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएंगी। पिछले दिनों इसे लेकर चुनाव आयोग ने बैठक भी की थी।

इस बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच पहली बार इतने राज्यों में चुनाव होगा। इसके चलते राज्यों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल  अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसी के तर्ज पर इन राज्यों में भी चुनाव हो सकते हैं। चार राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई- जून में समाप्त हो रहा है। वहीं पुडुचेरी में, राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां वी नारायणसामी की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सोमवार को विश्वास मत से पहले इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी।

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी राज्यों में होने चुनाव हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। यहां ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार है। पिछले चुनाव में टीमसी को सबसे ज्यादा 211, कांग्रेस को 44, लेफ्ट को 26 और भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली थी। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं। बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है। वर्तमान में यहां भाजपा की अगुवाई में एनडीए की सरकार है। सर्वानंद सोनोवाल यहां के मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में भाजपा 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। 60 में उसे जीत मिली थी। असम गण परिषद 30 में से 14 में जीत दर्ज की थी। बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 13 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस 122 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और महज 26 सीटों पर सिमट गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!