Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
खेल-जगत

क्रिकेट के मैदान पर अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 7, सचिन के बाद धोनी का जर्सी नंबर को भी किया गया रिटायर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2023, शनिवार, मुंबई। टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी के लिए उपलब्ध नहीं होगी। धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद आईसीसी ने यह फैसला किया। आईसीसी ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जो नंबर अपनी टीशर्ट पर पहना था, उसे रिटायर करने का फैसला किया है। इस तरह का सम्मान पाने वाले एकमात्र अन्य क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। साल 2017 में सचिन तेंदुलकर की सिग्नेचर नंबर 10 जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर द्वारा नहीं पहनी जाएगी। बतौर इंटरनेशनल क्रिकेटर के रूप में उनके धोनी के रिटायरमेंट के तीन साल बाद खेल में उनके योगदान को ट्रिब्यूट देते हुए उनके द्वारा पहने गए नंबर को ‘रिटायर’ करने का फैसला किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला 15 अगस्त 2020 को किया था। वह टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास 2014 में ही ले चुके थे। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाडिय़ों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को सूचित कर दिया है कि उनके पास तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों का विकल्प नहीं है।

आईसीसी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि नए खिलाडिय़ों से कहा गया कि वे एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी को ना चुने। बोर्ड ने खेल में उनके योगदान के लिए टी-शर्ट को रिटायर करने का फैसला किया है। डेब्यू करने वाले नए खिलाड़ी को नंबर 7 नहीं मिल सकता, और नंबर 10 पहले से ही उपलब्ध नंबरों की सूची से बाहर है। बीसीसीआई के फैसले से टीम इंडिया के खिलाडिय़ों के विकल्प सीमित हो गए हैं। एक नियम के रूप में, खिलाडिय़ों को 1 और 100 के बीच कोई भी संख्या चुनने की अनुमति देता है। पर भारत में, विकल्प सीमित हैं। वर्तमान में टीम इंडिया के नियमित खिलाडिय़ों और दावेदारों के लिए लगभग 60 नंबर चिह्रित हैं।

आईसीसी अधिकारी ने बताया कि भले ही कोई खिलाड़ी लगभग एक साल तक टीम से बाहर हो, लेकिन उसका नंबर किसी नए खिलाड़ी को नहीं दिया जाता है। इसका मतलब है कि हाल ही में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के पास चुनने के लिए लगभग 30 नंबर होते हैं। ऐसा नहीं है कि सीनियर लेवल पर टीशर्ट नंबर को लेकर मारामारी रहती है, जूनियर लेवल पर भी ‘प्रतिष्ठित’ नंबरों के लिए होड़ साफ तौर पर दिखती है। शुभमन गिल अंडर-19 दिनों के दौरान पसंदीदा नंबर 7 को नहीं पा सके, क्योंकि वह पहले ही ले लिया गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरन 77 लेना पड़ा। टीम इंडिया में भी वो इसी नंबर की टीशर्ट पहनकर खेलते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!