Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

एसटीएफ की जाल में फिर फंसा एक और कुख्यात शातिर हत्यारा, 5 साल से था फरार

छेड़छाड़ का विरोध करने पर की थी युवती के भाई की हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब जनपद की एसटीएफ टीम ने पिछले 5 सालों से फऱार चल रहे शातिर और ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बता दें कि यह हत्यारा 5 साल पहले हुए एक हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उत्तराखण्ड की एसटीएफ टीम ने इस हत्याकांड के मामले में पिछले 16 दिनों के अंदर 50-50 हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला
दरअसल मामला 10 अगस्त 2018 का है। जब हरिद्वार के लेबर कालोनी में तीन व्यक्तियों (वीरेन्द्र, वीर सिंह व बलबीर सिंह ) ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जब इसका विरोध युवती के भाई हेमंत ने किया तो तीनो व्यक्तियों ने हेमन्त के साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र को तो उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन वीर सिंह और बलबीर सिंह तब से लगातार फरार चल रहे थे।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। ये दोनो ईनामी हत्यारे एसटीएफ की रडार पर थे, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पिछले काफी समय से एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके फलस्वरुप स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने 31 नवंबर को वीर सिंह को रामजीवाला छकड़ा थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही बलबीर को लेकर दबिश दे रही थी। तभी स्पेशल टास्क फोर्स ने सूचना के आधार पर रानीपुर मोड हरिद्वार के न्यू पंजाब ढाबा से बलबीर को भी गिरफ्तार कर लिया।

हत्यारे बलबीर ने पुछताछ में बताया कि घटना के बाद से ही वह राजस्थान चला गया था और अलग अलग राज्यों में पहचान छिपा कर अलग-अलग होटलों मे तंदूर का काम करता था।

पुलिस टीम

  • निरीक्षक अबुल कलाम, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • उ0नि0 विद्या दत्त जोशी, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • उ0नि0 यादवेन्द्र बाजवा , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • हे0का0 संजय कुमार , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • हे0का0 महेन्द्र सिंह, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • हे0का0 संदेश यादव , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • हे0का0 बिजेन्द्र चौहान , एसटीएफ उत्तराखण्ड ।
  • का0 मोहन असवाल, एसटीएफ उत्तराखण्ड ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!