Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड परिवहन निगम ने घने कोहरे के दौरान दुर्घटना से बचने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। मैदानी मार्गों पर घने कोहरे के दौरान दुर्घटना से बचने को उत्तराखंड परिवहन निगम ने फॉग लाइट या हैलोजन लाइट के बिना बसों को मार्गों पर न भेजने के आदेश दिए हैं। निगम प्रबंधन ने सभी चालक एवं परिचालकों को आदेश दिया है कि घने कोहरे के कारण अदृश्यता की स्थिति बनने पर बसों का जबरन संचालन न करें और बसों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाए। सामान्य कोहरा होने पर बसों की गति पर नियंत्रण रखने, लाइटें दुरुस्त रखने और कोई भी जोखिम न लेने के आदेश दिए गए हैं। मैदानी मार्गों पर घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इस कारण न केवल परिवहन निगम की बसों की गति पर ब्रेक लगा है, बल्कि बस संचालन भी प्रभावित हुआ है।

कोहरे में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए परिवहन निगम भी सतर्क हो गया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से आदेश दिए गए हैं कि अदृश्यता की स्थिति में बसों का संचालन न कराया जाए। आदेश में कहा गया कि सामान्य कोहरा होने की स्थिति में बसों का संचालन नियंत्रित गति पर किया जाए। बस संचालन के दौरान चालक किसी भी तरह के नशे का सेवन न करें। डिपो से मार्ग पर जाने वाली बसों की हैलोजन हेडलाइट व फाग लाइट समेत वाइपर, ब्रेक, हार्न आदि की जांच की जाए और तकनीकी खराबी होने पर बस को न भेजा जाए। बस के फ्रंट शीशों की सफाई का चालक ध्यान रखें। अत्यधिक घना कोहरा होने की स्थिति में चालक बस संचालन न करें एवं सुरक्षित स्थान पर बसों को खड़ा कर अपने डिपो के अधिकारियों को सूचित करें।

सभी डिपो के प्रबंधकों को आदेश दिया गया कि बसों की तकनीकी जांच की दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। गुप्ता परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो व कार्यशाला अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि तकनीकी जांच की दोहरी व्यवस्था के बिना किसी बस को मार्ग पर न भेजा जाए। तकनीशियन की ओर से बस को दुरुस्त करने के बाद अधिकारी भी बस की विस्तृत जांच करें और उसके बाद ही उसे मार्ग पर भेजें। कोहरे के दौरान बस संचालन के लिए सभी बसों में फाग लैंप और हैलोजन लाइट लगाने के आदेश भी दिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!