Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्य की बेटियों के लिए सिद्धू ने किया बड़ा एलान, कहा- ‘पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर 5वीं पास लड़की को दिए जायेंगे पाँच हजार

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, चण्डीगढ़। पंजाब के भदौड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा चुनावी वादा किया। सिद्धू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर गृहिणियों (घरेलू महिलाओं) को 2000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके अलावा 8 सिलेंडर प्रति वर्ष दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पंजाब माडल में लोगों की सरकार लोगों के द्वार होगी। सिद्धू ने कहा, यह वादे पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल होंगे।

सिद्धू ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की पुन: सरकार बनने पर पांचवीं पास लड़की को पांच हजार, 10वीं पास को 15 हजार रुपये, कालेज जाने वाली लड़कियों को 20 हजार रुपये व एक टेबलेट दिया जाएगा। इसके अलावा सिद्धू ने कालेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का भी एलान किया। महिलाओं के नाम होने वाली रजिस्ट्रियां मुफ्त करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आज ही से लागू हो जाएगी

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से पहले पंडाल के एंट्री गेट पर एनएचएम तहत कार्यरत कच्चे सेहत कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। सेहत कर्मियों ने कांग्रेस पंजाब प्रधान सिद्धू व सीएम चन्नी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेता कमलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है।

यूनियन नेता कमलजीत कौर ने कहा कि सीएम चन्नी व नवजोत सिद्धू लोगों को एक बार फिर झूठी ब्यानबाजी करके लोगों को गुमराह करके वोट बटोरना चाहते हैं। विरोध का पता चलते ही पुलिस व रैली प्रबंधकाें के हाथ-पांव फूल गए। उधर, टिकट लेने की आस लगाए बैठे नेता भी अपने समर्थकों सहित रैली में भीड़ जुटाने में लगे रहे। हलका विधायक पिरमल सिंह धौला ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की रैली को लेकर पार्टी वर्करों व नेताओं में बेहद उत्साह रहा। 

उधर, विधानसभा हलका भदौड़ में सिद्धू की रैली को सजे पंडाल के मंच पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा सूची में नाम दर्ज न हाेने के चलते जिला प्रधान, कार्यकारी प्रधान, हलका इंचार्ज व कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय सीनियर नेताओं को पंडाल से बाहर निकाल दिया गया। इसके विरोध में उन्होंने स्टेज के पीछे नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान कांग्रेस गुरप्रीत सिंह लक्की पक्खों, कार्यकारी प्रधान जग्गा सिंह मान, जगतार सिंह धनौला, राजीव कुमार लूबी, हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर बालियां, पूर्व उप चेयरमैन ब्लाक समिति दीपी बावा, मलकीत कौर, सहोता, मनमिंदर कौर, चेयरमैन जिला प्रधान महिला विंग सुखजीत कौर सुक्खी, राजविंदर सिंह शीतल, परमजीत सिंह मौड़ आदि कांग्रेसी नेताओं ने स्टेज से बाहर निकालने के विरोध में रोष जताया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!