Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सिगरेट के पैकेट पर धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की तस्वीर देख हुए धर्मेंद्र ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘बिना पूछे कुछ भी छाप देता…..’

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, मुम्बई। बॉलीवुड के बहुत से ऐसे सितारे भी हैं जिनके नाम पर कई ब्रांड्स चलते हैं। ऐसा चलन अब से नहीं कई सालों से होता आया है। सौंदर्य से जुड़े उत्पाद हों या फिर बीड़ी-सिगरेट। फिल्मी सितारों के नाम पर कई कंपनियां अपना उत्पादन बेचती रही हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के नाम पर बीड़ी-सिगरेट के उत्पादन का प्रोमोशन हो चुका है। ऐसे में इन उत्पादनों पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धर्मेंद्र ने कहा है कि पहले विज्ञापनों पर किसी भी फिल्मी सितारे से बिना पूछे उसके नाम का इस्तेमाल कर लेते थे। यह बात धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस के साथ रूबरू होने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में ट्विटर पर प्रशांत नाम के शख्स ने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के विज्ञापन की तस्वीरें शेयर कीं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शख्स ने ट्वीट में लिखा, ‘जब बीड़ी का एड सुपरस्टार करते थे।’ इस ट्वीट पर धर्मेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, तब…बिना पूछा…कोई भी….कुछ भी…छाप देता था…भला हो…इन मौका परस्तों का…प्रशांत जी आप भी खुश रहें।’ सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इससे पहले धर्मेंद्र अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में थे। इस वीडियो में वह एक्सरसाइज एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टग्राम आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में अभिनेता साइकिलिंग चलते वक्त काफी एंजॉय करते हुए एक्सरसाइज भी कर रहे हैं और साइकिलिंग के साथ-साथ वह गेहूं को भी पिस रहे था।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने अपनी फिल्म के एक मजेदार डॉयलॉग को भी कैप्शन में लिखा था। उन्होंने लिखा, ‘साइकिलिंग…साइकिलिंग..एंड चक्की पीसिंग… एंड पीसिंग… एंड पीसिंग।’ बात करें धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभा रही हैं।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!