Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री धामी ने पीलीभीत रोड स्थित चाट के ठेले पर पहुँच कर लिया गोलगप्पे का स्वाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, खटीमा। उत्तराखण्ड में चल रही भाजपा की विजय संकल्‍प यात्रा का आज मुख्‍यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में समापन होगा। यात्रा का समापन करने के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज खटीमा में हैं। व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्‍यमंत्री धामी सोमवार शाम को ही खटीमा पहुंच गए थे।

व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेने के दौरान ही अचानक मुख्‍यमंत्री धामी ने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ पीलीभीत रोड स्थित आगरा चाट एवं बरेली चाट भंडार के ठेलों पर पहुँच गए। जहां उन्‍होंने पानी के बताशों (गोल गप्पों) का स्वाद लिया। सीएम की सहजता को देखकर लोग मुग्‍ध हो गए।

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री आज खटीमा में हैं। वह यहां कुमाऊं की विजय संकल्प यात्रा का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम ही खटीमा पहुंच गए थे। भाजपा की कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया था। यह यात्रा कुमाऊं के 28 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार को खटीमा पहुंचेगी। राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा का समापन होगा।

सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल थारू राइंका का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि गडकरी के केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!